पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एवं सेना प्रमुख जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ 4 वर्षों के आत्म-निर्वासन के बाद रविवार को दुबई से पाकिस्तान के शहर कराची पहुंच गए हैं।रविवार को मुशर्रफ़ कराची के मोहम्मद अली जिनाह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, वे दुबई से एक व्यावसायिक विमान में कराची पहुंचे।पाकिस्तानी तालेबान की ओर से मुशर्रफ़ को मौत की धमकी दिए जाने के दृष्टिगत हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।मुशर्रफ़ ने दुबई में विमान में सवार होने से ठीक पहले तालेबान द्वारा मौत की धमकी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 11 सितम्बर की घटना के बाद से ही वे मुझे जहन्नम में भेजन का प्रयास कर रहे हैं, इसका मतलब है कि अब 12 वर्ष बीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सच्चे झूठे बयान किसी भी जगह से भेजे जा सकते हैं, और मैं महज़ बयानों से डरने वाला व्यक्ति नहीं हूं।कार्यक्रम के अनुसार परवेज़ मुशर्रफ़ को कराची पहुंचने के बाद शाम लगभग पांच बजे पाकिस्तान के मोहम्मद अली जिनाह के मज़ार के क़रीब एक मैदान में आम सभा को संबोधित करना था लेकिन प्रशासन ने अंतिम समय में उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।
23 मार्च 2013 - 19:30
समाचार कोड: 402659
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एवं सेना प्रमुख जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ 4 वर्षों के आत्म-निर्वासन के बाद रविवार को दुबई से पाकिस्तान के शहर कराची पहुंच गए हैं.....